अतिरिक्त सचिव ने किया मत्स्य बीज संग्रहण योजना का शुभारंभ
बिलासपुर : अतिरिक्त सचिव (मत्स्य) बीआर कमल ने बुधवार को मत्स्य विभाग के मत्स्य बीज संग्रहण योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि मत्स्य बीज मैसर्ज ओम साई एटरप्राइजिज भोपाल (मध्य प्रदेश) से लाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के जलाशयों में एक करोड़ 25 लाख मत्स्य बीज संग्रहित किए जाने का लक्ष्य विभाग द्वारा रखा गया है जिसमें बढ़ोतरी भी की जा सकती है। गोबिंदसागर जलाशय में 65 लाख, पौंग जलाशय में 45 लाख तथा चमेरा जलाशय में 15 लाख मत्स्य बीज संग्रहित किया जाएगा। इस दौरान निदेशक एवं प्रारक्षी (मत्स्य) गुरचरण सिंह, समिति के अध्यक्ष सतपाल मैहता, उप निदेशक मत्स्य सदस्य राजन सूद, सहायक निदेशक मत्स्य बिलासपुर, श्याम लाल, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी बिलासपुर श्याम सिंह, मत्स्य अधिकारी जगातखाना के अतिरिक्त मत्स्य सहकारी सभा बिलासपुर, बैरी दडोला व बलडा के सदस्य मौजूद थे।