विस्थापित व प्रभावित किसानों की मांगों पर की चर्चा
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : फोरलेन विस्थापित समिति की बैठक मुख्य सलाहकार जगत राम शर्मा की अध्यक्षता में पनोह में हुई। इसमें विस्थापित व प्रभावित किसानों की समस्याओं व मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में समिति से निष्कासित किए गए पदाधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे झूठे व मनघड़त बयानों की कड़ी आलोचना की गई। उन्होंने कहा कि निष्कासित किए गए पदाधिकारी नेताओं व कंपनी के साथ मिलकर विस्थापितों के साथ धोखा कर रहे हैं। समिति को पता लगने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया और अब वे गुस्साए हुए समिति के खिलाफ गलत व बेतुकी बयानबाजी कर रहे है। उन्होनें कहा कि विस्थापित समिति अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में एकजुट है तथा किसानों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्यारे लाल शर्मा, बालक राम, वीरेंद्र चंदेल, सदा राम, फतेह सिंह, नितेश चंदेल, रणवीर सिंह, भाग सिंह, हुक्म सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, दुलुबी देवी, बिटटू, शीला देवी, प्रेम लाल, मोनिका, कविता ठाकुर, ज्ञान चंद, खजाना राम, लाल सिंह, सूबेदार श्रीराम सिंह, बंसी राम, प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह चंदेल, राजकुमार, कृष्णु राम, प्रेम लाल, जय सिंह, ओमप्रकाश व सुरेश चंदेल आदि मौजूद रहे।