भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष हादसे में घायल
By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, घुमारवीं : घुमारवी मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके पौत्र को भी इस हादसे में चोटें आई हैं। सड़क हादसा घुमारवीं के पास ही कल्लर मोड़ पर अचानक उनकी गाड़ी के खाई में लुढ़क जाने के कारण हुआ है। स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से निकालकर घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बताया कि गांव खुंगण के रहने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह अपने पौत्र रिजुल पुत्र रस्म सिंह के साथ कार में घर की ओर जा रहे थे कि इस बीच कल्लर मोड़ के पास गाड़ी खाई में गिर गई जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें