केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई के सिवा कुछ नहीं दिया : कौंडल
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 07:48 PM (IST)
झंडूता : झंडूत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखी राम कौंडल ने ग्राम पंचायत हीरापुर, बैहना जट्टा व डमली का एक दिवसीय दौरा कर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार व घोटालों के अलावा कुछ और न दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अनुराग ठाकुर को वोट देकर विजयी बनाएं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, मंडलाध्यक्ष सुभाष मिंहास, उपाध्यक्ष मुलतान सिंह, प्रवक्ता हुक्म सिंह ठाकुर, भाजयुमो के जिला महासचिव दिनेश चंदेल, महासचिव दलजीत, सुनीता सोनी, राम कुमार, संत सिंह, सुख देव चंदेल, कश्मीर सिंह व करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें