जेपी नड्डा घुमारवीं क्षेत्र का आज करेंगे दौरा
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 07:13 PM (IST)
घुमारवीं : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा 22 अप्रैल को घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करके पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने बताया कि नड्डा 22 अप्रैल को प्रात: नौ बजे बरोटा, 10 बजे भटेड़ 11 बजे भदरोग व दोपहर 12 बजे रोपा में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। दोपहर बाद एक बजे नाल्टी तथा दो बजे अमरपुर में लोगों से रू-ब-रू होंगे। पार्टी का मंडल नेतृत्व सभी कार्यक्रमों में नड्डा के साथ रहेगें। रत्वान ने कहा कि अब तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर दो-दो बार इस क्षेत्र का दौरा करके क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील कर चुके है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें