सोई में बताया मतदान का महत्व
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 05:05 PM (IST)
घुमारवीं : नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से विकास खंड घुमारवीं के शिव शक्ति महिला मंडल सोई में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। यह कार्यक्रम महिला मंड की प्रधान शकुंतला देवी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें युवा पीढ़ी को भी वोट के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उर्मिला, अमरी देवी, तृप्ता, निर्मला, रक्षा, रीता, जशोदा, चंद्रपाल आदि सदस्य मौजूद थे। वहीं, नेहरू युवा केंद्र ने दकड़ी चौक में भी दुकानदारों को मतदान के लिए जागरूक किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें