Move to Jagran APP

म्यूजिक सुनने के इस फायदे के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

संगीत सुनने वाले बच्चों की चिकित्सा के परिणाम उत्साहित करने वाले रहे जबकि संगीत न सुनने वाले लोगों को फायदा मिलने की गति धीमी रही।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 07 Nov 2016 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 09:53 AM (IST)
म्यूजिक सुनने के इस फायदे के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली, आइएएनएस। बच्चों और किशोरों में व्याप्त हताशा व तनाव की समस्या को दूर करने में संगीत सहायक होता है। यह बात ब्रिटेन के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में सामने आई है। इसमें आठ से सोलह वर्ष के 251 बच्चों और कम उम्र लोगों को स्वर लहरियों के बीच रखकर अध्ययन किया गया। इसमें से कुछ को मनपसंद संगीत सुनाते हुए उपचार किया गया जबकि कुछ को बिना संगीत के सामान्य उपचार दिया गया।

loksabha election banner

संगीत सुनने वाले बच्चों की चिकित्सा के परिणाम उत्साहित करने वाले रहे जबकि संगीत न सुनने वाले लोगों को फायदा मिलने की गति धीमी रही। अध्ययन में पाया गया कि 13 साल से ज्यादा उम्र के किशोरों में म्यूजिक थेरेपी ने दिमाग को तेज किया। वे हाजिर जवाब बने और कामकाज में चपलता हासिल की। जबकि सभी बच्चों व किशोरों में इस थेरेपी के चलते मिल-जुलकर काम करने और अन्य सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ती हुई पाई गई। यह अध्ययन चाइल्ड साइकोलॉजी एंड साइकेट्री नाम के जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

पढ़ें- छठ पर्व के दौरान न करें ये गलतियां, इन चीजों से करें छठ पूजा

पढ़ें- पीड़ित बुजुर्गो के लिए राहत की खबर, हल्के व्यायाम से मिलेगा लाभ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.