सावधान! कहीं ये दाल आपको न बना दें अपंग
अगर ये कहे कि दाल खाने से आपकी हड्डियां मजबूत नही बल्कि और कमजोर हो जाएंगी तो? शायद आप इन बातों पर यकीन न करें
प्रोटीन और विटामिन से भरपूर दालों का सेवन हर घर में किया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को पोषण मिलता है। लेकिन यही दाल अगर आपकी सेहत बिगाड़ दें तो? अगर ये कहे कि दाल खाने से आपकी हड्डियां मजबूत नही बल्कि और कमजोर हो जाएंगी तो? शायद आप इन बातों पर यकीन न करें लेकिन आपकी जानकारी के लिये बता दें कि जिन दालों का सेवन आप प्रतिदिन करते हैं ये मिलावटी हैं।
दरअसल, खेसारी नाम की ये दाल हमारे स्वास्थ्य के लिये बेहद खतरनाक है, ये दाल देखने में बिल्कुल अरहर की दाल की तरह होती है। इसका फायदा व्यापारी मिलकर उठा रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो अधिक मुनाफा कमाने के लिए अरहर दाल में इस दाल की मिलावट कर रहे हैं जो सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। मिलावट की वजह से ये दाल अब प्रोटीन का नही बल्कि जहर का स्त्रोत बन रही है। जब इस दाल में खेसारी की मिलावट की जाती है तो ये बहुत ही घातक रुप ले लेती है जो कई सारी बीमारियों को दावत देती है। इन बीमारियों में से पैरलायसिस बहुत ही सामान्य बीमारी मानी जाती है। ऐसा सिर्फ अरहर दाल में खेसारी दाल मिलाने के कारण ही होता है।
आमतौर पर दाल व्यापारी दालों में कंकड़-पत्थरों की मिलावट किया करते थे जिन्हें आसानी से दाल बनाने से पहले अलग कर दिया जाता था। लेकिन अरहर की दाल में अन्य दाल की मिलावट स्वास्थ्य पर बेहद नुकसारदेह है। जो शरीर को अपंग तक बना सकती है।
1961 में सरकार ने लगाई थी पाबंदी
इस दाल को सस्ती होने के कारण पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन सरकार ने 1961 में इस पर रोक लगा दी थी। विशेषज्ञों के अनुसार खेसारी दाल में ठक्जेलीडाई-अमीनो-प्रोपियोनिक अम्ल होता है जो शरीर के निचले हिस्से को अपंग बना देता है। लेकिन सरकार ने इस साल इस दाल पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। चूंकि सस्ती होने के कारण निर्धन वर्ग के लोग इसे खाने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में खुद ही मौत के कुएं में जा रहे हैं।
READ: सलाद खाते समय रखें इन बातों का खयाल, वरना हो जाएंगे मोटापे के शिकार