Move to Jagran APP

क्या आप जानते हैं, वजन कम करने में मददगार होता है ठंडे पानी से नहाना

जानिए, ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के फायदे

By Mohit TanwarEdited By: Published: Wed, 19 Oct 2016 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 11:41 AM (IST)
क्या आप जानते हैं, वजन कम करने में मददगार होता है ठंडे पानी से नहाना

आप सब लोगों ने ये गाना जरूर सुना होगा 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए' लेकिन आज हम आपको ठंडे पानी से नहाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। ठंडे पानी से नहाने से आप अधिक फ्रेश महसूस करते हैं, साथ ही ये वजन कम करने में आपके लिए मददगार साबित होता है। आइए आज हम आपको बताते हैं इसके बारे में...

loksabha election banner

इम्यून सिस्टम होता है स्ट्रांग

हाल में एक स्टडी के मुताबिक, अगर आप अपनी इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करना चाहते हैं तो रोजाना ठंडे पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रेस कम होता है और अगर आप सिरदर्द और थकान जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो भी आपको बहुत राहत मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन भी रहता अच्छा

स्टडी के अनुसार जिन लोगों पर शोध किया गया उनका कहना था कि सुबह ठंडे पानी से नहाने से उन्हें उतनी ही एनर्जी मिलती है जितनी की एक कप कॉफी पीने से मिलती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी महसूस किया कि ठंडे पानी से नहाने से उनका ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही उनका स्ट्रेस लेवल और हेल्थ प्राब्लम्स भी काफी इंप्रूव हुए हैं।


वजन कम करने में मदद

हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, पहला वाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा है ब्राउन फैट जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह फैट हमारी कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में जमा होने लगता है और जिससे छुटकारा पाने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना। अब अच्छी खबर जब हम बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती है हमे गर्म रखने के लिए इससे हम अपना वेट जल्दी कम कर लेते हैं।

मुंहासों से परेशान है तो नहाएं ठंडे पानी से
अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो ठंडे पानी से नहाइए। गर्म पानी आपकी त्वचा को रूखी और बेजान कर देता है।जिससे त्वचा में गंदगी जमा होने लगती है। ठंडा पानी आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। यही नहीं ठंडे पानी से सर धोने बालों में जमा गंदगी साफ होती है और बाल भी आकर्षक लगने लगते हैं।

पढ़ें- बीमारियों से बचने के कुछ आसान तरीके

पढ़ें- अगर दिखना है हमेशा जवान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.