Move to Jagran APP

प्रोबायोटिक्स तनाव कम करने में मददगार : शोध

प्रोबायोटिक्स शरीर को फायदा पहुंचाने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म (सूक्ष्मजीव) होते हैं। दही में यह पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2016 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 09:43 AM (IST)
प्रोबायोटिक्स तनाव कम करने में मददगार : शोध

नई दिल्ली,आइएएनएस। आधुनिक समय में तनाव की समस्या नई बात नहीं रह गई है। इसे दूर करने के कई तरीके भी ईजाद किए गए हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने तनाव से बचने के नए तरीके का पता लगाने का दावा किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रोबायोटिक्स तनाव दूर करने में सक्षम हैं।

loksabha election banner

प्रोबायोटिक्स शरीर को फायदा पहुंचाने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म (सूक्ष्मजीव) होते हैं। दही में यह पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा सप्लीमेंट भी उपलब्ध है। वैज्ञानिकों ने ताजे पानी में पाई जाने वाली मछली जेब्राफिश पर इसका परीक्षण किया है। प्रोबायोटिक्स आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के साथ मिलकर सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। इसके जरिये तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है। यह पहला मौका है जब शरीर के लिए लाभदायक सूक्ष्मजीव की उपयोगिता तनाव कम करने में साबित हुई है। आगे चलकर तनाव कम करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पढ़ें- क्या आप जानते हैं लड़कियों में ये पांच चीजों पर गौर करते हैं लड़के

पढ़ें- इन बातों का रखें ख्याल तो पार्टनर को नहीं होगा आप पर कभी शक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.