मोटापे के शिकार किशोरों में असमय मौत का खतरा
किशोर अवस्था में बॉडी मास इंडेक्स और वयस्क होने पर कोरोनरी हार्ट डिजीज के चलते होने वाली मौतों के बीच संभवत: पहली बार संबंध स्थापित करने में सफलता हासिल की है।
यरूशलम । दुनिया में आजकल किशोरों में मोटापे की समस्या आम होती जा रही है। यही नहीं आगे चलकर ऐसे किशोरों की असमय मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।
दरअसल, शोधकर्ताओं ने किशोर अवस्था में बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और वयस्क होने पर कोरोनरी हार्ट डिजीज के चलते होने वाली मौतों के बीच संभवत: पहली बार संबंध स्थापित करने में सफलता हासिल की है। इस शोध से मोटापे के शिकार किशोरों की जान बचाने में मदद मिलने की आस जगी है। इसराइली शोधकर्ताओं का कहना है कि किशोरावस्था में मोटापे से शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। ऐसे लोग अधेड़ उम्र तक पहुंचते-पहुंचते असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। इसके पीछे कई वजहें होती हैं जिनमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक प्रमुख हैं।