दांतों की समस्या है तो ये हेल्पलाइन करेगी आपकी मदद
अब लोग मुफ्त टोल फ्री नंबर 1800112032 पर फोन कर दांतों की समस्या संबंधी जानकारी और सूचना ले सकेंगे।
By Srishti VermaEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:43 PM (IST)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : लोगों में दांतों की समस्या के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने विशेष जागरुकता अभियान शुरू किया है। अब लोग मुफ्त टोल फ्री नंबर 1800112032 पर फोन कर इस संबंध में जानकारी और सूचना ले सकेंगे।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सोमवार को यहां दांत और मुंह के स्वास्थ्य पर एक पोर्टल व हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। कुलस्ते ने इस मौके पर कहा कि इससे लोगों में दांत की सही देखभाल की आदत आएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सीके मिश्रा ने भी कहा कि दांतों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो धीरे-धीरे लोक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि रोकथाम के उपायों पर जोर दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें