Move to Jagran APP

रहें कूल-कूल

गर्मी के मौसम में कूल रहने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपाय... गर्मी का मौसम अपने शबाब पर है। ऐसे में जी यही करता है कि खाने को कुछ ठंडा-ठंडा मिले। जिससे शरीर को राहत पहुंचे। कूल चीजों का सेवन न केवल हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है, बल्कि हमारे दिमाग

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 16 May 2015 04:02 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2015 04:05 PM (IST)
रहें कूल-कूल

गर्मी के मौसम में कूल रहने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपाय...

loksabha election banner

गर्मी का मौसम अपने शबाब पर है। ऐसे में जी यही करता है कि खाने को कुछ ठंडा-ठंडा मिले। जिससे शरीर को राहत पहुंचे। कूल चीजों का सेवन न केवल हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है, बल्कि हमारे दिमाग को भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं हमारे शरीर और दिमाग को कूल रखने वाले कुछ प्रमुख खाद्य पदार्र्थों के बारे में...

नारियल पानी

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीने से शरीर को काफी आराम मिलता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। यह प्यास बुझाने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें शुगर और फैट कम मात्रा में पाया जाता है।

फ्रूट पंच

शरीर को कूल-कूल रखने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों का जूस भी बहुत लाभदायक रहता है। पाइनएपल जूस के साथ ऑरेंज जूस मिलाकर ले सकती हैं। ऑरेंज जूस के साथ खीरे का रस मिलाकर ले सकती हैं। गन्ने के रस में नींबू का रस मिलाकर पी सकती हैं। गन्ने का रस ब्रेन बूस्टर माना जाता है। मिल्क शेक, बनाना शेक, मैंगो शेक आदि का सेवन भी गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी मदद करता है। बादाम का शर्बत, खस का शर्बत, बेल का शर्बत आदि भी गर्मी से राहत दिलाने में बहुत मदद करते हैं।

म_ा

गर्मी के दिनों में म_े का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। म_े को ठंडा करने के लिए आप इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिला सकती हैं। इसमें अपनी सुविधानुसार पुदीना, अदरख, जीरा आदि डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार अगर आप हाईपरटेंशन की दवा ले रही हैं या डायबिटिक हैं तो आपको म_े में नमक और शक्कर का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। म_े में कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी-12 पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर का पाचनतंत्र सही रहता है और नींद भी अच्छी आती है। यह ब्लडप्रेशर को सही रखने में सहायक है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे शरीर में लो कैलोरी पहुंचती है। कोशिश यह करें कि ताजा म_ा घर में ही तैयार किया गया हो तो सबसे अच्छा रहता है।

जलजीरा

गर्मी को दूर भगाने के लिए और तुरंत एनर्जी के लिए जलजीरा का सेवन भी लाभकारी रहता है। आप चाहें तो घर पर ही जलजीरा का मसाला तैयार कर सकती हैं। इसके लिए जीरा और हींग हल्का भून लें। फिर इन्हें काली मिर्च और काला नमक के साथ पीसकर रख लें। जब भी प्यास लगे या एनर्जी की जरूरत महसूस हो जरूरत के अनुसार इस मिश्रण को ठंडे पानी के साथ मिलाकर लें। इसमें नींबू का रस मिला लें। इससे पेट साफ रहेगा। साथ ही नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी दूर होगी। नींबू से मिलने वाला विटामिन सी सर्दी, जुकाम और खांसी से राहत दिलाएगा।

पना

आजकल के मौसम में कैरी अर्थात कच्ची अमिया का पना भी सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहता है। स्वाद में खट्टा-मीठा पना शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। पना का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें भुना-पिसा जीरा, कालीमिर्च आदि डाल सकती हैं। यह डिहाईड्रेशन की समस्या में भी राहत देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर पना में शक्कर के स्थान पर प्राकृतिक रूप से तैयार गुड़ का प्रयोग किया जाए तो इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं। गुड़ में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पना का सेवन लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लू लगने की संभावना कम हो जाती है।

गीतिका

वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती लालचंदानी से बातचीत पर आधारित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.