सलाद संवारे सेहत
बच्चे फलों और सब्जियों का सेवन करने से आप स्वयं को पहले से ज्यादा फिट महसूस करते हैं। सलाद खाने के बहुत फायदे हैं। आइए जानते हैं, इन फायदों को...
बच्चे फलों और सब्जियों का सेवन करने से आप स्वयं को पहले से ज्यादा फिट महसूस करते हैं। सलाद खाने के बहुत फायदे हैं। आइए जानते हैं, इन फायदों को...
वजन कम करने में सहायक- सलाद में कैलोरी कम होती है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। सलाद में फल और लाभप्रद वसा (गुड फैट) जैसे ऑलिव ऑयल और अवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लाइकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।
फाइबर के स्रोत: सेहतमंद भोजन आपके शरीर को अधिक ऊर्जा देता है और इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
सलाद हमारे भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे कोलेस्टेरॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है।
विटामिंस और मिनरल्स के स्रोत- सलाद विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें
विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन 'के' जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसके अलावा आयरन और कैल्शियम सरीखे अन्य पोषक तत्व भी सलाद में होते हैं।
रोगों से रक्षा- फाइबर से भरपूर सलाद हाजमे में सुधार कर, कैंसर और हृदय रोग जैसे कई रोगों से शरीर की रक्षा करता है।
सलाद में मौजूद कच्चे फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। सलाद को ज्यादा स्वास्थ्यकारक बनाने के लिए उसमें बस मु_ी भर ब्लूबेरी और अखरोट को मिलाएं।