फेफड़ों के संक्रमण से लड़ सकता है लहसुन
लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के नजरिए से भी बेहद अच्छा माना जाता है। वैज्ञानिकों ने इससे जुड़़ी एक और खूबी का पता लगाया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लहसुन फेफ़डों के संक्रमण से भी बचाने में कारगर हो सकता है।
लंदन। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के नजरिए से भी बेहद अच्छा माना जाता है। वैज्ञानिकों ने इससे जुड़़ी एक और खूबी का पता लगाया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लहसुन फेफ़डों के संक्रमण से भी बचाने में कारगर हो सकता है।
शोध के मुताबिक लहसुन में पाए जाने वाले एक रसायन में आनुवांशिक बीमारी सिस्टिक फाइब्रोसिस के दौरान फेफड़ों के संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारने की क्षमता है। यह बैक्टीरिया एंटीबायोटिक के खिलाफ उच्च प्रतिरोधी क्षमता रखता है। लहसुन में पाया जाने वाला तत्व एलिसिन इस बैक्टीरिया के खिलाफ कारगर इलाज हो सकता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबायोटिक्स में एलिसिन को मिलाकर कारगर दवा बन सकती है।