रहे हमेशा फिट
- सुबह बिस्तर से उठते ही एक गिलास गुनगुने नींबू पानी पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और आपका पाचनतंत्र सही रहता है।
- सुबह बिस्तर से उठते ही एक गिलास गुनगुने नींबू पानी पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और आपका पाचनतंत्र सही रहता है।
- दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करें। स्वास्थ्यवद्र्धक नाश्ता करने से एनर्जी मिलती है, जो पूरे दिन बरकरार रहती है।
- अगर आप कामकाजी हैं, लेकिन लंच बाक्स लेकर नहीं जाती हैं तो लंच के समय बहुत तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इसके स्थान पर अंकुरित अनाज, मौसमी फलों, लईया, चना आदि का सेवन करें।
- चाहे आप घर पर रहती हों या कामकाजी हों, बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह ही होता है।
- कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे सुबह पेट भरकर खाना खा लेती हैं फिर शाम को भी यही प्रक्रिया दोहराती हैं। दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाती रहें। इससे आपके शरीर में फैट नहीं जमा हो पाता है। साथ ही आप ऊर्जावान बनी रहती हैं।
- दिनभर में सात-आठ गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।
- सुबह और शाम थोड़ी देर टहलना सेहत के लिए बहुत सही रहता है।
- जहां तक संभव हो लिफ्ट का प्रयोग करने की बजाय सीढिय़ों का प्रयोग करें। इससे भी अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है।
इला शर्मा