आंखों की मदद से अल्जाइमर का पता लगाना संभव
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने प्रारंभ में ही इसका पता लगाने का नया तरीका ढूंढ़ने का दावा किया है। उनके मुताबिक, आंखों की मदद से इसका पता लगाना संभव है
नई दिल्ली,पीटीआई। अल्जाइमर के लक्षणों का शुरुआती दौर में पता नहीं लगने से यह बीमारी खतरनाक रूप धारण कर सकती है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने प्रारंभ में ही इसका पता लगाने का नया तरीका ढूंढ़ने का दावा किया है। उनके मुताबिक, आंखों की मदद से इसका पता लगाना संभव है। रेटिना से जुड़े ऊत्तकों का विश्लेषण करने से यह सफलता मिली है। अल्जाइमर की स्थिति में आंखों के इस हिस्से में खतरनाक प्रोटीन का संग्रह होने लगता है। इसके अलावा सूजन या जलन की समस्या भी सामने आती है। इस प्रोटीन के जहरीला होने की स्थिति में ब्रेन सेल्स नष्ट होने लगते हैं।
पढ़ें- इन चीजों का करें इस्तेमाल तो रहेंगे मौसमी बीमारियों से दूर
पढ़ें- इन खास तरीकों से बनाएं ऑफिस में अपनी पर्सनैलिटी स्टाइलिश