पार्किंसंस में भी फायदेमंद है व्यायाम
क्यूबेक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि व्यायाम करने से शारीरिक संतुलन बना रहता है। इससे उनके गिरने-पड़ऩे का खतरा बहुत कम रहता है।
टोरंटो, प्रेट्र। जीवनशैली में बदलाव के कारण व्यायाम का महत्व बहुत ब़ढ गया है। नियमित तौर पर व्यायाम करने से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कनाडा के वैज्ञानिकों ने व्यायाम के एक और फायदे के बारे में पता लगाया है। ताजा अध्ययन में व्यायाम पार्किंसंस पी़िडतों के लिए भी फायदेमंद पाया गया है।
क्यूबेक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि व्यायाम करने से शारीरिक संतुलन बना रहता है। इससे उनके गिरने-पड़ऩे का खतरा बहुत कम रहता है। शोधकर्ताओं ने पिछले तीन दशकों में किए गए 106 शोध का विश्लेषण कर इसका पता लगाया है। मालूम हो कि पार्किंसंस का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना बहुत मुश्किल है। लिहाजा इसे खतरनाक बीमारी मानी जाती है। इसमें सेंट्रल नर्वस सिस्टम ठीक से काम नहीं करने के कारण ब्रेन में डोपामाइन का स्तर काफी कम हो जाता है। यह बाद में पार्किंसंस का रूप ले लेता है।