विकसित हो सकेंगी दिल की कोशिकाए
भारतीय समेत अमेरिकी वैज्ञानिकों के दल ने 5,500 रसायनों की जांच की। इनमें ऐसे दो रसायन मिले जिनमें क्षतिग्रस्त टिश्यू को दिल की स्वस्थ मांसपेशी में तब्दील करने की क्षमता थी।
नई दिल्ली, आइएएनएस। दल की कोशिकाएं विकसित करने की दिशा में वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने दो ऐसे रसायनों की पहचान करने का दावा किया है जिनसे दिल की कोशिकाओं के विकास में मदद मिल सकती है। भारतीय समेत अमेरिकी वैज्ञानिकों के दल ने 5,500 रसायनों की जांच की। इनमें ऐसे दो रसायन मिले जिनमें क्षतिग्रस्त टिश्यू को दिल की स्वस्थ मांसपेशी में तब्दील करने की क्षमता थी।
भारतीय मूल के निदेशक दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि इन रसायनों की मदद से दिल की कोशिकाएं जल्दी और मजबूत विकसित की जा सकती हैं। इनकी उत्पत्ति शरीर की स्वभाविक प्रक्रिया के तहत ही होती है। दिल की मांसपेशियां जब क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तब शरीर मृत या चोटिल कोशिकाओं को चंगा नहीं कर पाता है।
पढ़ें- नारियल तेल के इन फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप