प्रोस्टेट कैंसर का सटीक पता लगाएगा कंप्यूटर मॉडल
शोधकर्ताओं ने कहा कि कंप्यूटर मॉडल में रोगी के शरीर में प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है।
नई दिल्ली, आइएएनएस। प्रोस्टेट कैंसर का सटीक पता लगाने का नया तरीका ईजाद किया गया है। इसकी मदद से न सिर्फ इस बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान हो सकेगी बल्कि उपचार भी मुमकिन हो सकेगा। यह दावा नए शोध में किया गया है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि कंप्यूटर मॉडल में रोगी के शरीर में प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि की तस्वीरों का इस्तेमाल किया
जाता है। गणना पर आधारित इस तरह के मॉडल को प्रीडिक्टिव मेडिसिन कहा जाता है। ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल स्कॉट ने कहा कि प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने की दिशा में काफी सुधार की गुंजाइश है। हमने प्रोस्टेट ट्यूमर की वृद्धि के बर्ताव को समझने के लिए कंप्यूटर मॉडल का उपयोग किया। इससे इस रोग का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है।