Move to Jagran APP

अस्थमा को कम करने में मददगार है अंगूर और रेड वाइन

यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है। इसमें रिसवराट्राल की पहचान की गई है। यह एक ऐसा तत्व है, जो प्राकृतिक रूप कुछ खाद्य पदार्थों, जैसे अंगूर में पाया जाता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2016 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 10:04 AM (IST)
अस्थमा को कम करने में मददगार है अंगूर और रेड वाइन

न्यूयॉर्क। रेड वाइन और अंगूर का इस्तेमाल क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और कान के संक्रमण (ओटिटिस मीडिया) को घटा सकता है।यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है। इसमें रिसवराट्राल की पहचान की गई है। यह एक ऐसा तत्व है, जो प्राकृतिक रूप कुछ खाद्य पदार्थों, जैसे अंगूर में पाया जाता है। यह वायुमार्ग की सूजन संबंधी बीमारियों को घटा सकता है और रोगजनक जीवाणु द्वारा होने वाले सूजन पर काबू कर सकता है। नतीजे बताते हैं कि यह यौगिक सेहत के लिए फायदेमंद है और नए, प्रभावी सूजन विरोधी उपचार कारकों को विकसित करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।अध्ययन के निष्कर्ष पत्रिका ‘जरनल साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुए हैं।

loksabha election banner

जार्जिया स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जियान-डोंग ली ने कहा कि “हमने रेड वाइन और अंगूर में एक महत्वपूर्ण घटक देखा है, जिसे रिसवराट्राल कहते हैं। यह सूजन को दबा देता है”। शोधकर्ताओं ने पाया कि रिसवराट्राल एक प्रमुख जीवाणु रोगवाहक होता है, जो ओटिटिस मीडिया और सीओपीडी की वजह को दबा देता है। यह एक नकारात्मक नियामक जिसे एमवाईडी88 लघु के जरिए ऐसा करता है। रिसवराट्राल पॉलिफिनाल के एक समूह का यौगिक है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसे लंबे समय से सूजन सहित कई बीमारियों का चिकित्सकीय एजेंट माना जाता है।

अध्ययन में रिसवराट्राल को एक प्रमुख श्वसन रोगजनक नानटाइपिएबल हीमोफिलस इन्फलुएंजा (एनटीएचआई) के कारण हुए सूजन को रोकने में प्रभावी पाया गया है।

पढ़ें- दिल की बीमारी का खतरा ब़ढा सकती है हार्मोन थैरेपी

आंसू-पसीने के जरिये भी फैल सकता है जीका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.