Move to Jagran APP

संशोधित---झारखंड का पांच लाख का इनामी नक्सली श्याम पाहन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर (हरियाणा) : झारखंड का नक्सली मोस्ट वांटेड श्याम पाहन रविवार तड

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 03:00 AM (IST)
संशोधित---झारखंड का पांच लाख का इनामी नक्सली श्याम पाहन गिरफ्तार
संशोधित---झारखंड का पांच लाख का इनामी नक्सली श्याम पाहन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर (हरियाणा) : झारखंड का नक्सली मोस्ट वांटेड श्याम पाहन रविवार तड़के बिलासपुर के कोटड़ा खास गांव में पोल्ट्री फार्म से पकड़ा गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। झारखंड पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। श्याम पाहन पर झारखंड में हत्या, लूट, डकैती आदि के 80 से ज्यादा केस दर्ज बताए जा रहे हैं। इसके अलावा वह और किन मामलों में वांछित है, इसका पता झारखंड पुलिस के यमुनानगर आने पर पता चलेगा। झारखंड पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चल पड़ी है। उसके अलावा सीआइए भी आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसके पास एक कट्टा भी बरामद किया है।

loksabha election banner

श्याम पाहन उर्फ मोटू झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाने के गांव बारीगढ़ा का रहने वाला है। श्याम पाहन के अनुसार वह दो साल से गांव कोटड़ा खास में राजेश के पोल्ट्री फार्म पर रह रहा था। वह पोल्ट्री फार्म में अंडे उठाता था। वह फार्म पर अपना नाम बदल कर रह रहा था। किसी को पता न चले, इसलिए उसने अपना नाम महादेव रखा हुआ था, जबकि उसकी पत्नी सुक्रमनी देवी, 10 वर्षीय बेटा दुर्गा पाहन, बेटी फर्मिला आठ साल से पोल्ट्री फार्म पर रह रहे थे। इसके अलावा उसकी भाभी पार्वती और दामाद भी रह रहा थे।

सुबह दबोचा गया श्याम

पुलिस को कई दिन से मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नक्सली बिलासपुर क्षेत्र में रह रहा है, लेकिन उसके बारे में सही जानकारी नहीं मिल रही थी। भनक लगते ही पुलिस ने श्याम पाहन के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। जानकारी पुख्ता होते ही रविवार तड़के बिलासपुर थाने के एसएचओ नवीन अपनी टीम कोटड़ा खास के पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि श्याम पाहन को पुलिस के आने की भनक लग चुकी थी। इसलिए वह सुबह ही भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पोल्ट्री फार्म के गेट पर ताला लगा होने से वह भागने में कामयाब नहीं हो सका और समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस श्याम पाहन और उसके पूरे परिवार को थाने ले आई। हालांकि उसके पास से कोई हथियार या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।

भाई पर 15 लाख का इनाम

श्याम पाहन ने पूछताछ में बताया कि वे छह भाई है। उसका बड़ा भाई ¨डबा पाहन झारखंड में एमससी का मेंबर है। दो साल पहले ही उसने सरेंडर किया था। इस वक्त वह खूंटी जेल में बंद है। इसके अलावा छोटा भाई कुंदन पाहन नक्सली है। छोटे भाई पर पुलिस ने 15 लाख का इनाम रखा हुआ है। श्याम के अनुसार पुलिस उस पर कई केस दर्ज कर चुकी थी, इसलिए वह झारखंड से भाग कर यहां पोल्ट्री फार्म पर रहने लगा था। हालांकि वह खुद को बेकसूर बता रहा है।

फोटो : 22

झारखंड पुलिस ले जाएगी : एसपी

एसपी राजेश कालिया ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि नक्सली श्याम पाहन को गिरफ्तार कर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। फिलहाल उस पर 70 से ज्यादा केस दर्ज होने की बात सामने आई है। 2013 में झारखंड में हुए ट्रेन ब्लास्ट में भी इसका नाम आ चुका है, क्योंकि वह झारखंड पुलिस के लिए वांछित है और उसने वहीं पर सारे अपराध किए है, इसलिए उसे झारखंड पुलिस के हवाले किया जाएगा। जब तक झारखंड की टीम वहां से नहीं आती तब तक सीआइए उससे पूछताछ कर रही है कि उससे कौन-कौन लोग मिलने आते थे और वह किसके संपर्क में था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.