Move to Jagran APP

नगर निगम के सात सौ कर्मचारी लगे फिर भी कचरे से भरी डस्टबिन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच दिन से शहर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ¨डगमैन के सफाई क

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 03:00 AM (IST)
नगर निगम के सात सौ कर्मचारी लगे फिर भी कचरे से भरी डस्टबिन
नगर निगम के सात सौ कर्मचारी लगे फिर भी कचरे से भरी डस्टबिन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच दिन से शहर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ¨डगमैन के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे शहर में हर तरफ कचरे के ढेर लग गए हैं। हालांकि कचरा उठाने के लिए नगर निगम ने अपने सात सौ सफाई कर्मचारी लगाए हैं, फिर भी सफाई नहीं हो रही है। डस्टबिन तो कचरे से भरी ही हैं, उनके आसपास भी कचरा बिखरा पड़ा है। अब तो लोगों का गुस्सा भी बढ़ गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कचरा शीघ्र नहीं उठा तो सड़क पर उतरेंगे।

loksabha election banner

सफाई न होने पर जो हालात आज बने हैं, वह कभी नहीं बनते, क्योंकि घरों से यूजर चार्ज इकट्ठा नहीं करने पर नगर निगम ने ¨डगमैन कंपनी को कई नोटिस दिए थे, लेकिन कंपनी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आठ माह में लोगों से सिर्फ 14 लाख ही यूजर चार्ज इकट्ठा किया है, जबकि इससे कई गुणा ज्यादा चार्ज आना चाहिए था। यदि समय रहते लोगों से चार्ज लेते तो कालोनियों के कचरे के ढेर न लगते।

अधिकारी कर सकते पेमेंट

सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों की पांच दिन की हड़ताल से जो गंदगी के ढेर लगे हैं, उससे नगर निगम अधिकारियों की ¨चता भी बढ़ गई है। ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम के अधिकारी ¨डगमैन कंपनी को कर्मचारियों का वेतन देने के लिए पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन अधिकारी चाहते हैं कि कर्मचारी पहले काम पर जाएं, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि पहले पेमेंट दी जाए, उसके बाद काम पर लौटेंगे। सोमवार के बाद पेमेंट देने या नहीं देने पर कोई फैसला हो सकता है।

फोटो : 21

घरों में जमा हो गया कचरा

सचिन का कहना है कि पहले कर्मचारी घर से ही कचरा लेकर रेहड़ी में उठाकर ले जाते थे, लेकिन पांच दिन से कर्मचारी कचरा लेने नहीं आ रहे हैं। घरों में रखे डस्टबीन कचरे से भर गए है। अब पोलिथिन में कचरा इकट्ठा कर रहे हैं।

फोटो : 22

हम पैसे नहीं देंगे

मुंडा माजरा मुहल्ले की रमेशो देवी का कहना है कि जब घरों से कचरा ही नहीं उठ रहा तो वे कर्मचारियों को यूजर चार्ज भी नहीं देंगे। यदि नगर निगम उनके घरों के आसपास भी डस्टबिन रख दे, तो वे खुद ही उसमें अपने घर का कचरा फेंक आएंगे।

फोटो : 23

गली से निकला नहीं जाता

बबली देवी का कहना है कि गली या सड़क से निकलत हैं तो डस्टबिन के पास कचरा फैला मिलता है। सफाई न होने से वहां से निकला भी नहीं जाता। किसी तरह मुंह पर कपड़ा रख कर निकलते हैं। निगम को चाहिए सफाई की व्यवस्था की जाए।

फोटो : 24

सड़क पर उतरना पड़ेगा

शहर की संतोष देवी का कहना है कि यदि जल्द से जल्द नगर निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान नहीं निकाला तो उन्हें सड़क पर उतरना पड़ेगा। सफाई न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्षदों को बोलते हैं, तो वे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की बात कहते हैं।

फोटो : 25

अब तो डस्टबिन भी नहीं

मुंडा माजरा मुहल्ले की कृष्णा देवी का कहना है कि घर का कचरा घर के अंदर ही जमा करना पड़ रहा है। पहले कालोनी में एक डस्टबिन रखा था कर्मचारी उसे भी उठा ले गए थे। कहा था कि अब घरों से ही कचरा उठाया जाएगा, लेकिन कचरा तो उठ नहीं रहा। अब कचरे को कहां जाकर गिराएं।

फोटो : 26

कई शिकायतें कर चुके

आजादनगर के पद्म का कहना है कि कई दिन से सफाई कर्मचारी कचरा उठाने के लिए नहीं आ रहे हैं। सभी लोग बहुत परेशान हैं। कचरा नहीं उठने की शिकायत वे नगर निगम में कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनता ही नहीं। पार्षद को भी इस बारे में बताया था, परंतु अब भी गंदगी के ढेर लगे हैं।

फोटो : 26ए

सात सौ कर्मचारी लगाए : अरोड़ा

नगर निगम के कमिश्नर गिरीश अरोड़ा का कहना है कि कचरा उठाने के लिए हमने नगर निगम के सात सौ कर्मचारी लगा रखे हैं। ¨डगमैन को यूजर चार्ज इकट्ठा न करने के लिए कई नोटिस दिए थे, लेकिन उसने अब तक 14 लाख ही इकटठे किए हैं। कंपनी को पेमेंट करनी है या नहीं इस बारे में बातचीत चल रही है। कचरा उठाने के लिए हमने ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी भी किराये पर ली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.