युवती के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : तिलक नगर में रहने वाली एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म कर
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
तिलक नगर में रहने वाली एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। युवती का कहना है कि जिस आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वह साजिश के तहत किया गया। साजिश करने वालों में आरोपी की पत्नी व चार अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य के खिलाफ साजिश रचने का केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
तिलक नगर में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चोपड़ा गार्डन निवासी कुलदीप के साथ जान पहचान हुई थी। कुलदीप की पत्नी कोमल व अन्य साथियों सुनील, हैप्पी, प्रदीप व केवल कृष्ण ने उसे धोखे से किसी सुनसान जगह पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो कुलदीप ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुट कर भागी। घर आकर उसने सारी बात से परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने पुलिस को शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी कुलदीप, कोमल, सुनील, हैप्पी, प्रदीप व जम्मू कालोनी निवासी केवल कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।