प्रतियोगिताओं से होता बच्चों का बौद्धिक विकास : दर्शनलाल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विभिन्
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय में स्थापित प्रश्नोत्तरी क्लब, विज्ञान क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में दस राउंड में संपन्न हुई। मास्टर दर्शन लाल व मनीष शर्मा ने प्रतिभागियों से विज्ञान एवं गणित के प्रश्न पूछे। दर्शक विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। श्रोताओं के लिए भी एक राउंड रखा गया था। दर्शन लाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।
अभी दर्शक विद्यार्थियों ने ताली बजा कर हर सही जवाब पर प्रतिभागी टीम की हौसला अफजाई की। इस क्विज प्रतियोगिता में टीम एफ करण, भारती ओर प्राची प्रथम रही। टीम सी व ई के शुभम, वंशिका, भावना, दिव्या, साक्षी व मनीष सयुंक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। सूर्यकान्त, शिवानी ओर तनीषा की टीम बी तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के अध्यापक धर्मेन्द्र ¨सह, संजीव धौलरा, संजय कुमार, संदीप कुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, सुनीता कुमारी, भगवती शर्मा, रीना का बोज, जसविंदर कौर आदि थे।