शहीदों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं : कांबोज
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दैनिक जागरण की ओर से शुरू की 'एक दीया शहीदों के नाम' मुि
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दैनिक जागरण की ओर से शुरू की 'एक दीया शहीदों के नाम' मुहिम के तहत सेक्टर-18 स्थित पार्क में सेक्टर 18 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान और पूर्व सैनिक कपिल कांबोज ने दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम आजादी के खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है कि हम उनके सम्मान में उनके नाम का एक दीया जलाएं। हम संकल्प लें कि इस बार दीपावली के दिन या उससे पहले सरहद पर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद को उनके नाम का एक दीया जलाकर उन्हें याद करेंगे। यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगा और सैनिकों का मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से शुरू किया गया यह अभियान सराहनीय है और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
कपिल कांबोज ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा में शहीदों का विशेष योगदान है। यदि वे शहादत नहीं देते तो आज हम आजादी की खुली हवा में सांस नहीं ले पाते। शहीदों का सम्मान हमेशा सभी देशवासियों के दिल में रहेगा। हम लोग शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूल सकते। हमें समय- समय पर उनकी यादों को बनाए रखने के लिए उनकी स्मृति में दीप जलाने चाहिए और इस दीपावली पर शहीदों के नाम एक दीया अवश्य जलाना चाहिए। यह हर आमखास का दायित्व बनता है। देश की आजादी व उसके बाद सीमाओं की रक्षा करते हुए न जाने कितने देशभक्तों ने अपनी कुर्बानी दी। इनमें अनेक तो गुमनाम शहीद हैं। उनकी कुर्बानी हमें व्यर्थ नहीं जाने देनी है। इस मौके पर यदि हम शहीदों को याद करेंगे तो उनके परिजन भी अपने आपको गौरा¨न्वत करेंगे। हम दूसरों से भी यही अपील करेंगे कि देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं। सेना के जवानों की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। इस अवसर पर बलराज मित्तल, गुलाब ¨सह, सुभाष चंद, दीपक वर्मा, ईलम चंद धीमान, जय ¨सह सैनी, मास्टर प्रीत ¨सह कांबोज, बृज भूषण मित्तल, जय गुप्ता एडवोकेट, रंजीत सैनी, राजेंद्र धीमान, रमेश सैनी, परमजीत ¨सह संधु, अमर नाथ धीमान, वीना कांबोज, उषा धीमान, शशी जरोरा, वंदना कांबोज आदि थे।