गीता जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद सहयोगी, रादौर : बीडीपीओ कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का अ
संवाद सहयोगी, रादौर : बीडीपीओ कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उसकी अध्यक्षता बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा ने की। कार्यक्रम में ब्लॉक समिति सदस्य सुनीता देवी बैंडी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। खंड स्तरीय कार्यक्रम में काफी स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग रादौर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्र म प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य योजनाओं के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य योजनाओं में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व गीता उपदेश पर आधारित योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में शिक्षक पवन रोहिला, अशोक कुमार, जेई नरेश रोहिला, दिलावर ¨सह, सतीश कुमार, धर्मेंद्र ¨सह, पर¨वद्र कौर, वंदना कांबोज आदि उपस्थित थे।