रैली निकाल बताए नशे के दुष्प्रभाव
संवाद सहयोगी, रादौर : हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी की ओर से शनिवार को नशा छोड़ो अि
संवाद सहयोगी, रादौर : हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी की ओर से शनिवार को नशा छोड़ो अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. सुदेश बंसल ने की। जागरूकता रैली को डॉ. शुभम सलुजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गुमथला के बच्चों ने भाग लिया और गुमथला गांव में डोर टू डोर जाकर सभी को नशे के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली संधाला, संधाली, कंडरौली, चौगावां, हंसू का माजरा आदि गांवों में घर-घर पहुंची और ग्रामीणों को नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया।
सोसाइटी के प्रधान वरयाम ¨सह और ¨प्रसिपल डॉ. सुदेश बंसल ने कहा कि नशा हमारे शरीर पर गहरा असर डालता है। हमें नशे से बचकर अपने आप को स्वस्थ रखना चाहिए। उन्होंने सभी को नशे का त्यागकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका ममतेश कांबोज ने कहा कि सरकार नशे को दूर करने के लिए हर प्रयास कर रही है। उसमें हम सबको मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए। नशे से बचकर ही हम अच्छा जीवन जी सकते हैं। इस अवसर पर विसहा कांबोज, निशा, सालिया, प्रीति, निशा राणा, ममतेश, निधि अरोड़ा, स्वाति, सुरेन्द्र ¨सगला, गुरुनूर ¨सह, आर्यन, आदित्य, प्रताप ¨सह, दिव्या, वृंदा कांबोज आदि उपस्थित थे।