Move to Jagran APP

बुराईयां छोड़कर साफ-सुथरा जीवन जीने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, रादौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुख-शांति भवन की ओर से रवि

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:00 AM (IST)
बुराईयां छोड़कर साफ-सुथरा जीवन जीने का दिया संदेश
बुराईयां छोड़कर साफ-सुथरा जीवन जीने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, रादौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुख-शांति भवन की ओर से रविवार की देर सायं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके गीता दीदी ने की।

loksabha election banner

भाजपा मंडल प्रधान विनोद ¨सगला व पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल प्रधान विनोद ¨सगला ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विनोद ¨सगला एवं शिवकुमार संधाला ने कहा कि संस्था द्वारा ईश्वरीय संदेश से भाईचारा स्थापित करने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से जादु के माध्यम से कार्यक्रम में बुराईयों को छोड़कर एक साफ-सुथरा जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीके गीता दीदी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे प्रजापित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ जुड़कर अपने जीवन को सीधे परमात्मा के साथ जोड़ें। सुखशांति भवन में सात दिवसीय मेडिटेशन कोर्स को अपनाकर मानव मन शांति को प्राप्त होता है। शांति व आंनद का स्त्रोत केवल ईश्वर ही है जो भक्ति द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को युवा जादुगर सम्राट हैरी ने जादू के करतब दिखाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जादुगर ने उपस्थित लोगों को जादु के माध्यम से भारत स्वच्छता, रक्तदान करने पर खून की कमी न होना, नारी अब अबला नही है का संदेश दिया। ¨हदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई पर कार्यक्रम पेशकर भाईचारे से रहने का संदेश दिया। इसके अलावा जादुगर हैरी ने बच्चों को तरह तरह के जादु के करतब दिखाए। जिसका बच्चों ने भरपूर आंनद उठाया। इस अवसर पर बीके गीता दीदी, रजना, मदनलाल, देवराज, प्रमोद कुमार, हुकमचंद, गुरनाम¨सह, बलवंत, धर्मबीर, चंबा, प्रवीण कुमार, सोनु, हनी, समय¨सह, सुदेश, पुनम, संगीता,अनीता, कमला, संतोष, प्रवीण, अमित कांबोज, अरूण आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.