Move to Jagran APP

निजी बसें बंद होने से बढ़ी रोडवेज की आमदनी

जासं, यमुनानगर : हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक बृहस्पतिवार को संघ कार्यालय में ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:36 AM (IST)
निजी बसें बंद होने से बढ़ी रोडवेज की आमदनी
निजी बसें बंद होने से बढ़ी रोडवेज की आमदनी

जासं, यमुनानगर : हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक बृहस्पतिवार को संघ कार्यालय में डिपो प्रधान संजीव कांबोज की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ पदाधिकारियों ने निजी परमिट का विरोध किया।

loksabha election banner

संघ के प्रदेश मुख्य सलाहकार रोशनलाल शर्मा ने कहा कि निजी बसों के मालिकों ने तीन दिन निजी बसें बंद रखी। इसका लाभ हरियाणा रोडवेज को मिला। यमुनानगर डिपो की आमदनी 5 लाख रुपये प्रतिदिन बढ़ी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे प्रदेश जहां निजी बसें ज्यादा संख्या में होती थी। वहां सभी निजी बसें बंद हैं। जितने भी जघन्य अपराध हुए, वह निजी बसों में हुए। इसलिए प्रदेश में भी निजी बसें बंद होनी चाहिए। सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

डिपो सचिव करनैल ¨सह ने ठेके पर कार्य कर रहे चालकों का लंबित वेतन शीघ्र देना चाहिए। बैठक में मुख्य सलाहकार श्रीनिवास शर्मा, सलाहकार मुलखराज, वरिष्ठ उपप्रधान प्रीतपाल ¨सह, उपप्रधान लाभ ¨सह, सुभाष शर्मा, सुरेश कांबोज, सहसचिव रामनाथ, संगठन सचिव यशपाल त्यागी, खजांची बृजपाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.