रैली निकाल कर दिया जल बचाने का संदेश
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 8 रामपुरा के बच्चों ने जल संरक्ष
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 8 रामपुरा के बच्चों ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का पाठ पढ़ाया गया। इसके बाद जल संरक्षण पर चार्ट बनवाकर रैली निकाली गई।
मुख्याध्यापक महेंद्र ¨सह कलेर ने कहा कि जल संरक्षण को जन-जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागृति लाने के लिए हमें जागरूकता अभियान चलाने होगें मीडिया व सोशल मीडिया का सहारा भी लेना होगा। पीढि़यों के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। हम छोटी-छोटी बातों से जल संरक्षण का काम कर सकते हैं। जंगलों का कटान होने से दोहरा नुकसान हो रहा है। पहला यह कि वाष्पीकरण न होने से वर्षा नहीं हो पाती और दूसरे भूमिगत जल सूखता जाता हैं। बढ़ती जनसंख्या और औद्योगीकरण के कारण जंगल और वृक्षों के अंधाधुंध कटान से भूमि की नमी लगातार कम होती जा रही है, इसलिए पौधा रोपण लगातार किया जाना जरूरी है। इस मौके पर अनिल कंबोज, विनोदकुमार, जेएसपंवार, नीतू,दर्शना,आशा,सुनीता,आदि उपस्थित थे।