गुरु की शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणास्रोत : सुरेश दास
संवाद सहयोगी, रादौर : गुरु रविदास आश्रम बसंतपुरा में आशाराम गोमती देवी ट्रस्ट की ओर से मा
संवाद सहयोगी, रादौर : गुरु रविदास आश्रम बसंतपुरा में आशाराम गोमती देवी ट्रस्ट की ओर से मासिक सत्संग का आयोजन करवाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित सत्संग में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संत सुरेशदास ने गुरु रविदास महाराज की वाणी से भक्तों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत का काम कर रही हैं। उन्होंने भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए संदेश दिया था। इस अवसर पर संत अमनदास ने कहा कि बिना गुरु के इंसान की गति नहीं हो सकती। हमें ज्ञान के लिए गुरु की शरण में जाना चाहिए। तभी हमारा कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन पोलाराम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में मंच संचालन नवजीवन कुमार दौलतपुर ने किया। इस अवसर पर राजकुमार, नवजीवन कुमार दौलतपुर, कर्मचंद बिहटा, नरेश मंसूरपुर, केहर ¨सह सतगौली, इन्द्रजीत सतगौली, डॉ. बलवंत ¨सह दौलतपुर, हुकमचंद हड़तान माजरी आदि उपस्थित थे।