Move to Jagran APP

व्यापारियों की समस्या होगी प्राथमिकता से हल : महेंद्र

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के व्यापारियों के हित में कार्य कर

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 05:49 PM (IST)
व्यापारियों की समस्या होगी प्राथमिकता से हल : महेंद्र
व्यापारियों की समस्या होगी प्राथमिकता से हल : महेंद्र

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। सरकार हर वर्ग के व्यापारी को साथ लेकर चलना चाहती है। उपरोक्त शब्द यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने जिमखाना क्लब में बतौर मुख्यातिथि कहे। इस दौरान व्यवसायिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस प्रकोष्ठ के गठन से जिले के व्यापारियों को अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने में मदद मिलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने कहा गठन से व्यापारियों की समस्या प्राथमिकता के आधार पर हल होंगी।

उद्योगपति विशाल खन्ना को प्रकोष्ठ का •ालिा संयोजक एवं आदित्य चावला को सह संयोजक घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने प्रकोष्ठ की 21 सदस्यीय टीम की भी घोषणा भी की, जिसमें विकास विनायक, सुमीत गुप्ता, विभोर पहुजा, आशीष अग्रवाल, आशीष लूथरा, सुमित गुप्ता, विपिन चोपाल, वरुण गर्ग, विशाल गुप्ता, विशाल कंबोज, गौरव ओबराय, अभिनव चावला, हरमनप्रीत सोढी, गौरव सोंधी, संदीप शर्मा, सचिन मित्तल, म¨हदर बजाज, आयुष गुप्ता एवं हर¨वदर ¨सह कार्यकारी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। विशाल ने कहा कि वह व उनकी टीम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पार्टी की हित में कार्य करेगी। प्रयास करेगी की जिले के व्यापारियों को आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष रख कर उनका समाधान किया जा सके। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने प्रकोष्ठ के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। 26 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का न्योता भी दिया। मौके पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग, जिला महामंत्री राजेश सपरा, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, अशोक मेहंदीरत्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.