Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोर लापता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अलग-अलग स्थानों से एक महिला व किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लाप

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:29 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:29 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोर लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोर लापता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अलग-अलग स्थानों से एक महिला व किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

loksabha election banner

दयालगढ़ निवासी इकराम ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी पत्नी 35 वर्षीय रजिया 14 जून को किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर, दामला निवासी अनवरी ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को दोपहर तीन बजे उसका 11 वर्षीय लड़का रामजनी किसी काम से बाहर गया था मगर वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.