Move to Jagran APP

एक लाख में चरथावल बेची गई यमुनानगर से लापता महिला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थाना फर्कपुर के पृथ्वी नगर से एक महिला कुछ दिन से लापता था। पु

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 12:21 AM (IST)
एक लाख में चरथावल बेची गई यमुनानगर से लापता महिला
एक लाख में चरथावल बेची गई यमुनानगर से लापता महिला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थाना फर्कपुर के पृथ्वी नगर से एक महिला कुछ दिन से लापता था। पुलिस ने खोजबीन की तो महिला मुजफ्फरनगर के चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर में मिली। जहां पर महिला को बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने जब उसे छुड़ाया तो पता चला कि महिला को एक लाख रुपये में वहां बेचा गया था। वहीं, यमुनानगर पुलिस जब उसे छुड़ाने गई तो ग्रामीणों ने सभी को घेर लिया। चरथावल पुलिस ने यमुनानगर पुलिस को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। वहीं बेची गई महिला भी थाना फर्कपुर पुलिस के हवाले कर दी गई।

loksabha election banner

पृथ्वी नगर निवासी सुखराम ने थाना फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी कुसुम कहीं लापता हो गई है। उसकी काफी तलाश की गई परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच एएसआई बलराज को दी गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि कुसुम चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर में देखी गई है। एएसआई बलराज महिला पुलिसकर्मियों व अन्य स्टाफ के साथ हरजीपुर में कुसुम को लेने पहुंचे। परंतु पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा समेत कई लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया जिस युवक के साथ महिला रह रही है उसने एक लाख रुपये देकर उसके साथ विधिवत रूप से शादी की है। तब यमुनानगर पुलिस ने उन्हें सारी बात से अवगत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि महिला फर्कपुर के पृथ्वी नगर की रहने वाली है। उसके पति ने उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। अब किसने इसे एक लाख रुपये में बेचा था इसका पता किया जाएगा। यमुनानगर पुलिस कुसुम को छुड़ा कर फर्कपुर ले आई। पुलिस ने कुसुम की शिकायत पर गांव रोनी हरजीपुर निवासी कृष्ण के अलावा पृथ्वी नगर की मीनू, चंदा, मोनू, राणा, अंकित व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना फर्कपुर एसएचओ ने बताया कि महिला के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज थी। उसे बरामद कर लिया गया है। पता चला है कि उसे एक लाख रुपये में बेचा गया था। अभी मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.