गो सेवा का होना चाहिए पालन : धीमान
संस, सरस्वती नगर : सरस्वती कुटिया दौलतपुर मे कमेटी प्रधान परमजीत धीमान की अध्यक्षता मे एक आय
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 05:41 PM (IST)
संस, सरस्वती नगर : सरस्वती कुटिया दौलतपुर मे कमेटी प्रधान परमजीत धीमान की अध्यक्षता मे एक आयोजन किया गया। गुरुदत्त मुनि मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति में गो सेवा का बहुत महत्व है। गोवंश संरक्षण के लिए हमेशा पुरुषार्थ करते हुए गो हत्या जैसे दुष्कर्म का विरोध करना चाहिए। हमे गो सेवा जैसे पवित्र धर्म का पालन करना चाहिए। कमेटी प्रधान परमजीत धीमान ने कहा कि सरस्वती कुटिया के नजदीक एक गोशाला बनाई जाएगी। इसके लिए कमेटी सदस्यों से चर्चा चल रही है। गाय का वैदिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए गो कथा का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी सदस्य तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें