Move to Jagran APP

दड़वा डेयरी कांप्लेक्स में होगी पानी की निकासी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दड़वा डेयरी कांप्लेक्स में जल्द से जल्द पानी निकासी की सुविधा बहाल

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 03:03 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 03:03 AM (IST)
दड़वा डेयरी कांप्लेक्स में होगी पानी की निकासी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दड़वा डेयरी कांप्लेक्स में जल्द से जल्द पानी निकासी की सुविधा बहाल करने को लेकर यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को डेयरी कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम कमिश्नर को जल्द जल्द इस कार्य को कराने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत भूमि पर बनाए गए जल संचय केंद्र में चहारदीवारी बनाने के निर्देश भी जारी किए।

loksabha election banner

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा सुबह अधिकारियों के साथ दड़वा डेयरी कांप्लेक्स में पहुंचे। सबसे पहले विधायक ने यहां के लोगों से समस्या के बारे में बातचीत की। बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि कांप्लेक्स में समस्याओं का अंबार है। अगर थोड़ी सी बरसात हो जाए सारे में पानी ही पानी हो जाता है। निकलने के लिए जगह तक नहीं बचती। वाहन सवार तो किसी तरह से निकल जाता है। पैदल निकल नहीं सकते। इसके साथ ही कांप्लेक्स की सारी गलियां कच्ची हैं। कीचड़ हर समय रहता है। स्लिप होकर लोग गिर जाते हैं। समस्या से अवगत होने के बाद विधायक ने कांप्लेक्स का दौरा किया। इसके बाद उस स्थान का दौरा किया जहां पर सारा गंदा पानी जमा होता है। यहां पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इसके ऊपर चहारदीवारी बनाई जाए। इसके बाद इस पर गेट लगाया जाए। ताकि कोई बच्चा इसमें गिर न सके। केवल कर्मचारी ही इसमें प्रवेश कर सकें। वह भी सफाई करने के दौरान ही प्रवेश कर सकेगा। अधिकारियों ने विधायक को मामले में जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। यहां कुछ ग्रामीण भी विधायक से मिलने पहुंचे।

--------------

भट्टे पर शौचालय बनाने के निर्देश

कांप्लेक्स के नजदीक भट्टा लगा हुआ है। यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं बना हुआ है। शौचालय नहीं होने से यहां के लोग खुले में शौच जाते हैं। विधायक के साथ मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने यह समस्या नगर निगम कमिश्नर के समक्ष रखी। उन्होंने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

--------------

276 अलाट, 92 चल रही डेयरी

दड़वा कांप्लेक्स में 272 के करीब डेयरी प्लाट आवंटन किए गए हैं। अभी तक यहां केवल 92 डेयरी ही शिफ्ट हो सकी हैं। बाकि डेयरी अभी शहर के बीच में ही चल रहीं हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी मामले में नोटिस जारी करने की बात कह रहे हैं।जल्द और डेयरी भी कांप्लेक्स में शिफ्ट कर दी जाएगी।

------------

आइटीआइ के नजदीक पार्क के लिए किया दौरा

विधायक ने निगम अधिकारियों के साथ आइटीआइ के नजदीक पार्क बनाने के लिए जगह का दौरा किया। करीब डेढ़ एकड़ जगह को पार्क के लिए प्रयोग किए जाने का प्रस्ताव है। पार्क बनने के बाद नजदीकी कालोनियों के लोगों को लाभ होगा। वह आसानी से सैर कर सकेंगे। अभी तक यहां के लोग आइटीआइ में सैर करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.