Move to Jagran APP

हरियाणा पुलिस कैडेट के लिए 22 लड़कों व 22 लड़कियों का चयन

संवाद सहयोगी, रादौर : अनुशासन व स्वाभिमान जैसे गुणों का विकास करने के लिए पुलिस विभाग के

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 10:54 PM (IST)
हरियाणा पुलिस कैडेट के लिए 22 लड़कों व 22 लड़कियों का चयन
हरियाणा पुलिस कैडेट के लिए 22 लड़कों व 22 लड़कियों का चयन

संवाद सहयोगी, रादौर : अनुशासन व स्वाभिमान जैसे गुणों का विकास करने के लिए पुलिस विभाग के साथ मिलकर एचपीसीसी हरियाणा पुलिस कैडेट कोर की स्थापना की है। इसके लिए हरियाणा प्रदेश के केवल चु¨नदा स्कूलों को चुना गया है। जिसमें जिला यमुनानगर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर का चुनाव किया गया। कनिष्क ¨वग के 22 लड़के व 22 लड़कियां चुनी गई।

loksabha election banner

स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन बहमनी ने बताया कि चुने गए छात्र छात्राओं को एचपीसीसी हरियाणा पुलिस कैडेट कोर विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पाठयक्रम दो वर्ष का होगा। पास करने वाले छात्रों को एक श्रेणी का अभिमन्यु प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। समय-समय पर बच्चे सेवा भाव से कार्य करते हुए प्रशासन व नागरिकों का सहयोग करेंगे।

एएसआई ईश्वर ¨सह ने छात्रों को बताया कि सिलेबस व उच्च अधिकारियों से प्राप्त आदेशों के अनुसार समय समय पर पुलिस विभाग से कर्मचारी बच्चों को मार्गदर्शन करने आते रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक स्काउट मास्टर पवन शर्मा ने बच्चों को बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं बच्चों को बताने में भी कार्यक्रम महत्व पूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर स्कूल के राम पाल , उमेश खरबंदा, धनश्याम, शिव कुमार ,चंद्र मोहन, मीना गर्ग, अराध्या सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.