Move to Jagran APP

आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ लघु सचिवालय के समक

By Edited By: Published: Thu, 19 Feb 2015 01:04 AM (IST)Updated: Thu, 19 Feb 2015 01:04 AM (IST)
आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ लघु सचिवालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता के साथ जो वादे किए थे, उन्हे पूरे नहीं किए।

loksabha election banner

वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरपाल आर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। चार महीने पहले हरियाणा की जनता से झूठ बोल कर सत्ता में आने वाली पार्टी जो वोट के लिए झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आई, आज वह जनता को मुंह दिखाने के काबिल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देंगे, वृद्ध पेंशन 2000 कर देंगे, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये होंगे, किसानों के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोट लागू करेंगे। रिपोट लागू तो दूर की बात किसानों को उचित समय पर खाद, बिजली तक नहीं मिल रही है। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

आर्य ने कहा कि जब पूरे देश में पेट्रोल, डीजल की कीमत घट रही है, लेकिन हरियाणा में कीमतें बढ़ रही हैं। जनता को लूटने के लिये हर दिन नए-नए टोल टैक्स लगाकर देश की जनता को लूटने का कार्य शुरू कर दिया है, जो आम जनता के लिए सबसे बड़ा धोखा है। आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में इसका जोरदार विरोध करती है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। मौके पर प्रिया शर्मा, कुलविंद्र मुस्तफाबादी, संजीव गुप्ता, अजय शर्मा छछरौली, नरेश गर्ग, सरदार इंद्रजीत, सरदार रंधावा, सुभाष छछरौली, राजा राम साढौरा, जसपाल सरदार, ऋ षि हसनपुर, पाला राम, राजेंद्र गड़ी, ओमी, जितेंद्र खन्ना, सरदार गुरमीत, संदीप धीमान, राजेंद्र भोला, सोनी भगवानपुर आदि सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.