Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर किशोरी भगाई

यमुनानगर : शहर थाना क्षेत्र की हरिनगर कालोनी से एक युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुल

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 06:45 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी भगाई

यमुनानगर : शहर थाना क्षेत्र की हरिनगर कालोनी से एक युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

loksabha election banner

हरिनगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था। घर मे उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। वे लौटे तो वह घर में नहीं थी। जांच के दौरान उन्हे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को मुस्तफाबाद की आदर्श कालोनी निवासी अमनदीप शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआइ दिलबाग का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है।

संदिग्ध हालात में किशोर लापता

यमुनानगर : सदर थाना जगाधरी क्षेत्र के गांव शाहपुर की माजरी से घर से बाहर गया किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

शाहपुर की माजरी निवासी रामदास ने बताया कि गांव दादुपुर निवासी उसका दौहता 17 वर्षीय पंकज काफी समय से उसके पास रह रहा है। 21 नवंबर की सुबह वह किसी काम से बाहर गया था। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटा। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने अज्ञात व्यक्ति पर पंकज को अगवा करने का आरोप लगाया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.