Move to Jagran APP

जरूरतमंद लोगों की मदद करना संस्था का उद्देश्य

संवाद सहयोगी, रादौर : समाज कल्याण दल का उद्देश्य दहेज प्रथा खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना, ग

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 05:24 PM (IST)
जरूरतमंद लोगों की मदद करना संस्था का उद्देश्य

संवाद सहयोगी, रादौर : समाज कल्याण दल का उद्देश्य दहेज प्रथा खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना, गरीब कन्याओं का विवाह करवाना, भ्रूणहत्या का विरोध करना और गरीब लोगों की हर संभव सहायता करना है। इसी उद्देश्य को लेकर समाज कल्याण दल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभियान चलाए हुए है। रादौर क्षेत्र में समाज कल्याण दल सदस्यता अभियान चलाए हुए है। युवाओं को अधिक से अधिक दल में शामिल कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। यह शब्द समाज कल्याण दल के प्रदेश उपाध्यक्ष और समाजसेवी एडवोकेट धर्मवीर ढांडा ने सोमवार को प्रेस कार्यालय रादौर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मानव सेवा संघ अब तक 70 गरीब कन्याओं की शादियां करा चुका है। मानव सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में युवा गाव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को दहेज प्रथा का विरोध करने के लिए जागरूक कर रहे है। दहेज लेना और देना कानून जुर्म है। भ्रूणहत्या एक सामाजिक बुराई है, जो समाज के उपर कलंक है। भ्रूणहत्या के कारण आज समाज में बेटियों की संख्या कम होती जा रही है, जिसके लिए हत्या जैसी समाजिक बुराई का अंत होना अति आवश्यक है। भू्रणहत्या के कारण समाज में लड़के और लड़कियों के अनुपात में भारी अंतर हो गया है। मानव सेवा दल समाज में फैली नशाखोरी को खत्म करने के लिए जनता को जागरूक कर रहे है। नशाखोरी के कारण समाज में अपराध बढ़ा है। युवा नशे में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.