अमेरिका भेजने के नाम पर हड़पे नौ लाख रुपये
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अमेरिका भेजने के नाम पर एक महिला ने युवक से नौ लाख रुपये हड़प लिये। युवक
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अमेरिका भेजने के नाम पर एक महिला ने युवक से नौ लाख रुपये हड़प लिये। युवक ने कई बार महिला से इस बारे में बात की। लेकिन न तो महिला ने युवक को अमेरिका भेजा और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। परेशान होकर युवक ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। देर शाम थाना शहर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी आरोपी महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
जम्मू कालोनी निवासी सोनी पाल ने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था। किसी ने उसे बताया कि शिवपुरी कालोनी निवासी संगीता गोसांई विदेश भेजने व वीजा बनवाने का काम करती है। इसलिए वह संगीता गोसांई से मिला। उसने संगीता से उसे अमेरिका भेजने की बात कहीं। संगीता ने उसे बताया कि वह उसे अमेरिका का परमानेंट वीजा दिलवा सकती है। संगीता ने उसे अमेरिका का वीजा बनवाने व उसे अमेरिका भेजने का कुल नौ लाख रुपये खर्च बताया। इसपर उसने अक्टूबर 2013 में तीन किस्तों में महिला को नौ लाख रुपये दे दिये। लेकिन उसका वीजा नहीं लगा। इस पर जब उसने संगीता से बात की तो वह आज कल करके उसे टालने लगी। काफी इंतजार के बाद भी जब उसका वीजा नहीं लगा तो उसने संगीता से अपने रुपये वापिस मागे। पहले तो संगीता ने रुपये लौटने में आनाकानी करने लगी, बाद में रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। हार कर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पीड़ित की याचिका पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की बात कही। देर शाम पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जाच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप का कहना है कि मामले में जाच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।