Move to Jagran APP

हजारों सैनिक शामिल होंगे मोदी की रैली में : कटारिया

By Edited By: Published: Tue, 10 Sep 2013 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2013 08:11 PM (IST)
हजारों सैनिक शामिल होंगे 
मोदी की रैली में : कटारिया

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को रेवाड़ी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें करीब दो लाख पूर्व सैनिकों के भाग लेने की संभावना है। इसमें जिला से भी हजारों पूर्व सैनिक भाग लेंगे। ये सैनिक अपना बैज और टोपी लगाकर रैली में जाएंगे। यह जानकारी पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया ने मंगलवार को भाजपा नेता मदन चौहान के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहे।

loksabha election banner

कटारिया ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार व बेरोजगारी खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। उन पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। देश के युवाओं को मोदी से बहुत आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश की जनता पर 390 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज डाला गया है। रुपया गर्त में जा रहा है। इसके चलते एक साल में ही देश पर 13 प्रतिशत विदेशी कर्जा बढ़ गया। हरियाणा की कांग्रेस सरकार भी इस मामले में केंद्र के नक्शे कदम पर चल रही है। यहां 67,200 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों के रोज नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। हरियाणा का भूमि घोटाला प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके बावजूद रोजाना सीएलयू जारी किए जा रहे हैं। हाल में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीएलयू के लिए कथित पैसे लेने संबंधी जारी की गई सीडीज की लोकायुक्त से जांच पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जानी चाहिए। बिलासपुर के संवाद सहयोगी के अनुसार गांव फतेहगढ़ तुंबी में आयोजित भाजपा की बैठक में पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया ने पूर्व सैनिकों को रेवाड़ी रैली में शामिल होने का न्योता दिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर ने की। बैठक में कटारिया ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के सत्ता में आने से केवल भ्रष्टाचार, आतंक, महंगाई और घोटालों को ही बढ़ावा मिला है। जनता अब कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। हुड्डा केवल रोहतक के ही मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है। पूरे प्रदेश में भाजपा हजकां गठबंधन की लहर चल रही है। जिला सचिव एवं मंडल प्रभारी विपिन सिंगला ने कहा कि आज हर गांव हर बूथ पर दस-दस कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर दाता राम, शिव दयाल सिंह, सुभाष शर्मा, राम पाल सैनी, लाल चंद, संदीप, माया राम, दर्शन लाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.