'समाज हित में कार्य कर रही परिषद'
जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : भारत विकास परिषद पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर आधारित गैर राजनीतिक संगठन है। जो समाज हित में कार्य कर रहा है। यह बात परिषद संरक्षक डा. हर्षवर्धन ने कही। वह बृहस्पतिवार को परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना 1963 में हुई। इसका दृष्टिकोण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सर्वागिण विकास करता है। संगठन का आधार अपनी भाषा, संस्कृति, अस्मिता, जीवन पद्धति, रीति रिवाज के प्रति गौरव की भावना जगाना, स्वाभिमान जागृत करना, सच्ची समता, एकता की स्थापना करना है। समिति के सदस्य संगठन के पांचों सूत्रों को अपना ध्येय मानकर चलते हैं व सामाजिक कार्य करते हैं। संगठन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, उपाध्यक्ष प्रबोध पुरी, भारत भूषण बंसल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम, सुषमा जैन, सचिव रविंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष विपन पराशर, महिला प्रमुख नीना कोहली, पूर्व अध्यक्ष प्रदीन जैन, प्रेस सचिव कमल मलिक, सेंटर इंचार्ज डा. धीरज भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर