Move to Jagran APP

रेस्टोरेंट संचालक पर हमला, चाकू मार किया घायल

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के गंदा नाला के पास यूनिक मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट के संचाल

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Oct 2017 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 09:28 PM (IST)
रेस्टोरेंट संचालक पर हमला, चाकू मार किया घायल
रेस्टोरेंट संचालक पर हमला, चाकू मार किया घायल

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के गंदा नाला के पास यूनिक मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक पर करीब 10 युवकों ने हमला कर दिया। उन्होंने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक का कसूर बस इतना था कि उन्होंने हमलावरों को रेस्टोरेंट में खाना खा कर रही लड़कियों से छेडख़ानी करने से रोका था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

loksabha election banner

जटवाड़ा निवासी अजय खत्री यूनिक मॉल में रेस्टोरेंट चलाता है। शुक्त्रवार देर शाम उनके रेस्टोरेंट में कुछ लड़किया खाना खाने आई थी। इसी दौरान करीब दस युवक भी वहा पर पहुंच गए। वह लड़कियों को देखकर अश्लील कमेंट व बदतमीजी करने लगे। जिसका अजय खत्री ने कड़ा विरोध किया। इस पर हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। घायल अजय को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.