Move to Jagran APP

पति पर रेप व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

जासं, सोनीपत : शहर की एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 07:43 PM (IST)
पति पर रेप व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया
पति पर रेप व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

जासं, सोनीपत : शहर की एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी सास पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व सास पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव सिसाना निवासी विपिन के साथ हुई। शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति व सास दहेज की मांग करने लगे। कई बार मामले को उसने अपने स्तर पर सुलझा लिया। इसके बावजूद उसका पति व सास उसे दहेज के लिए तंग करते रहे है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ मार्च में दुष्कर्म भी किया। जब महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे घर से निकालने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने उसके पति विपिन व उसकी सास कैलाशो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.