Move to Jagran APP

राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप हो कार्यकर्ता का चरित्र और व्यवहार : राव

जागरण संवाददाता, सोनीपत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Oct 2017 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 06:51 PM (IST)
राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप हो कार्यकर्ता
का चरित्र और व्यवहार : राव
राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप हो कार्यकर्ता का चरित्र और व्यवहार : राव

जागरण संवाददाता, सोनीपत

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि कार्यकर्ता का चरित्र और व्यवहार राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप होना चाहिए। इससे हम पंचायत स्तर से संसद तक भाजपा नेतृत्व की मजबूती को बनाए रखेंगे। उन्होंने मंडल कार्यकारिणी और बूथ स्तर पर छह कार्यक्रम करने पर भी बल दिया। शुक्रवार दोपहर बाद हरियाणा प्रवास के लिए सोनीपत पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राव एक गार्डेन में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां उनका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक समेत आला संगठकों ने स्वागत किया।

बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती राष्ट्रीय विचारधारा है। इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं को अपने चरित्र और व्यवहार में राष्ट्रीयता का भाव लाना चाहिए। उन्होंने जिला, मंडल, बूथ स्तर पर तय कार्यक्रमों को सक्रियता से करने, विस्तारक योजना के तहत काम कर रहे विस्तारकों से अंत्योदय योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री ने पदाधिकारियों के कार्य विभाजन और बूथ समितियों के गठन पर संतोष जताते हुए कहा कि हमें समान तरीके से केंद्र, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने जिलाध्यक्ष, महामंत्री को निर्देशित किया कि वे पदाधिकारियों की सक्रियता को बढ़ाने के लिए जिला, मंडल, बूथ स्तर पर न्यूनतम प्रवास तय करें। भविष्य में यदि भाजपा पदाधिकारी गतिविधियों को दरकिनार करेंगे तो उनकी अनुपस्थिति को गंभीर माना जाएगा। उन्होंने बूथ सशक्त करने के लिए सुझाव लिए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने भाजपा कार्यकर्ता श्यामलाल प्रधान के घर भोजन किया। इसके बाद उन्होंने अग्रसेन चौक पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, संजय भाटिया, एडवोकेट वेदपाल, मार्के¨टग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन, चुनाव संयोजक ललित बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चौधरी, अर¨वद यादव, जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, महामंत्री मनोज जैन, गुलशन ठेकेदार समेत सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.