पत्थर मारकर युवक की हत्या, डिवाइन सिटी में मिला शव
जागरण संवाददाता, सोनीपत : हाईवे पर गन्नौर के पास स्थित डिवाइन सिटी में एक युवक का खून से लथपथ शव मिल
जागरण संवाददाता, सोनीपत : हाईवे पर गन्नौर के पास स्थित डिवाइन सिटी में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है, शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा था। वाट्सएप पर डाले गए फोटो से शव की पहचान जिला पानीपत की विष्णु कालोनी निवासी हिमेश उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
हिमेश उर्फ हन्नी चालक है। बुधवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। राहगीरों ने सुबह गन्नौर की डिवाइन सिटी में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव खून से लथपथ और शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने का अनुमान लगाया कि युवक की पत्थर मारकर हत्या की गई है।
शव की फोटो कुछ ही देर में वाट्सएप पर वायरल हो गया। यह फोटो पानीपत में युवक के परिजनों के पास भी पहुंच गया। फोटो देखते ही परिजन पहचान गए और उन्होंने गन्नौर पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली। पीड़ित परिजनों ने बताया कि हन्नी ऑटो चलाता था और वह ऑटो लेकर बुधवार सुबह निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। उन्हें आशंका हो रही थी।
डीएसपी आर्यन चौधरी का कहना है कि शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा मिला है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या पत्थर मारकर की गई है। मामला क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।