आज विभाग के आदेशों की प्रतियां जलाएंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी
जागरण संवाददाता, सोनीपत : दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में महिला सम्मान समारोह के दौरान समारोह का
जागरण संवाददाता, सोनीपत : दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में महिला सम्मान समारोह के दौरान समारोह का बहिष्कार करने के आरोप में बर्खास्त महिला कर्मचारियों की अभी तक बहाली नहीं हुई। बहाली न होने से क्षुब्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी राज्यभर में महिला एवं बाल कल्याण विभाग के कार्यालय पर विभाग के निदेशक द्वारा जारी की गई आदेश की प्रतियां जलाएंगे।
भट्ठा मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान रामदिया ने बताया कि सरकार एक तरफ 7 बर्खास्त महिला कर्मचारियों को बहाल नहीं कर रही, दूसरी तरफ धरने पर मौजूद कर्मचारियों को विभाग के निदेशक द्वारा नौकरी से हटाए जाने का पत्र भेजा जा रहा है, जिससे सरकार की नीति उजागर हो रही है। सरकार के तानाशाही रवैये से परेशान होकर शुक्रवार को राज्यभर में महिला एवं बाल कल्याण कार्यालय में कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए बर्खास्त करने के आदेशों की प्रतियों को जलाएंगे। यदि उसके बावजूद बहाली नहीं होती तो मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव गीता, आरके नागर, रामकरण, बलवान, ईश्वर, महाबीर आदि मौजूद रहे।