हवन यज्ञ से समिति का 35वां नवरात्र महोत्सव प्रारंभ
जागरण संवाददाता, गोहाना : शिव गंगा सेवा समिति द्वारा महावीर चौक के निकट मंगलवार को 35वें नवरात्र महो
जागरण संवाददाता, गोहाना : शिव गंगा सेवा समिति द्वारा महावीर चौक के निकट मंगलवार को 35वें नवरात्र महोत्सव को हवन- यज्ञ के साथ शुरू किया गया। हवन यज्ञ में नगरपरिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुभाष पाहूजा ने की और ध्वजारोहण हरियाणा युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक ने किया।
रजनी विरमानी ने कहा कि नवरात्र में माता दुर्गा की पूजा होती है। जो भक्त सच्ची श्रद्धा से माता की पूजा करते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। उन्होंने कहा कि हमें नवरात्र पर्व पर कम से कम एक बुराई जरूरी छोड़नी चाहिए। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर माता के दरबार में विभिन्न रस्में हुईं। पर्दे की रस्म ¨मटू मनचंदा, पूजा की रस्म सुरेंद्र कालड़ा, ज्योति को प्रज्वलित करने की रस्म पूर्ण चंद अरोड़ा, कलश पूजन की रस्म डॉ. नीलम जुनेजा, चुन्नी की रस्म रमेश बत्रा, लवली वधवा, शालू बत्रा, प्रवीण जस्सी और मुकेश राजपाल, हार की रस्म सोमनाथ तनेजा, सचिन कपूर, राजू मिगलानी और संजय सुखीजा, तिलक की रस्म दलबीर आर्य, मेहंदी की रस्म राधे श्याम बुद्धिराजा, छत्र की रस्म संजय बत्रा, साई बाबा के चोले की रस्म धर्मबीर चाबा, घंटाल की रस्म नानक ठकराल, बालाजी और राधा-कृष्ण के हार की रस्म सुनील लाठर तथा खेत्री पूजन की रस्म साहिल दुरेजा ने अदा की। 5 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में सुबह और शाम, दोनों समय 8 बजे आरती होगी। पंडाल का विशेष आकर्षण आस्ट्रेलिया के इंपोर्ट हरे, नीले और सफेद रंग के तीन तोते हैं। दो स्वदेशी तोते अलग से हैं। साथ में वातावरण को अलग लुक देने के लिए 35 मछलियों का एक्वेरियम और 3 खरगोश भी मंगवाए गए हैं।